PM Fasal Bima Yojana: 31 जुलाई तक किसान करले ये जरुरी काम, नही तो !
Posted by: mujib Jamindar प्रिय किसान भाइयों आप सभी जानते हैं कि भारत वर्ष में मानसून के आगमन होते ही भारत देश के महाराष्ट्र राज्य समेत अधिकांश राज्यों में खरीफ फसलों की बुवाई अधिकतर हो गई है | और कहीं कहीं पर खरीफ फसलों की बुवाई तेजी से हो रही है। आप सभी किसान बखुबी जानते हैं कि भारत में बहुत सारी जगह पर बादल फटने से या अधिकतम बरसात के कारण जनजीवन प्रभावित होकर भविष्य में किसी भी आपदा के कारण किसानों को खरीफ फसलों की खेती में नुकसान उठाना पढ सकता है। और किसान का आर्थिक बजट तहेस-नहेस हो सकता है। ऐसे में किसान भाइयों को सर पर हाथ रखकर बैठने के सिवाय कुछ भी विकल्प नहीं बचता। ऐसे में कोई जोखिम न उठाना पड़े , इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना P radhanmantri Fasal Bima Yojana ( PMFBY) 2022 के तहत किसानों को फसल बीमा की सुविधा प्रदान की है। देश के विभिन्न राज्यों में खरीफ फसलों के बीमा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। निर्धारित समय से पहले किसान अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं , और चिंता मुक्त खेती कर सकते हैं। ...