Posts

Showing posts from February, 2025

आष्टी में गावठी पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफतार, जांच शुरू Accused arrested with country-made pistol in Ashti, investigation begins

Image
  जर्नलिस्ट मुजीब ज़मीनदार  (समाचार मीडिया ब्यूरो) आष्टी तालुका परतुर जिला जालना के पुलिस सरहद में राजमुदरा होटल के समीप नीम के पेड़ के पास खड़े आरोपी रोहित काशीनाथ पवार को एक गावठी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी आष्टी से सटे कुंभारी पिपलगांव तालुका घनसावंगी का बताया जा रहा है। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर और अंधेरे का फायदा उठाकर, चोरी या सेंधमारी जैसे संपत्ति के खिलाफ गंभीर अपराध करने की नीयत से, बिना लाइसेंस और अवैध रूप से बिना मैगजीन के एक ग्रामीण पिस्तौल (आग्नेयास्त्र) के साथ पाया गया, इसलिए, उसके खिलाफ आष्टी पुलिस थाने में महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 122 और भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया है और सपोनी API श्री सचिन इंगेवाड साहब के आदेश पर जांच शुरू की है।  ये भी पढ़िए 👇 👇 👇  अवैध धंधों के खिलाफ आष्टी पुलिस का धरपकड़ अभियान उक्त कार्य माननीय पुलिस अधीक्षक अजय बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, उप पुलिस अधीक्षक दादाहरी चौरे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक API सचिन इंगेवाड, पुलिस उपनिरीक्षक गोपीनाथ कांदे, PSO पुलिस...

Shab-E-Barat (शब-ए-बारात2025): शब-ए-बारात क्यों मनाई जाती हैं, क्या है इसकी सही हकीकत ? Why is Shab-e-Barat celebrated, what is its real truth?

Image
  Shab-E-Barat Hindi me (शब-ए-बारात2025): शब-ए-बारात इस्लाम के खास रातों में से एक रात है। इस फ़जी़लत वाली रात को मुसलमान दुआएं मांगते हैं और इबादत करते हैं। शब ए बारात इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से शाबान महीने के चौदहवीं तारीख को मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस फ़जी़लत और बरकत वाली रात कि सही हकीकत को। Written By: Hafez Layak Kureshi  Edited/ Posted By: Journalist Mujib Jamindar  Shab-E-Barat Hindi Me  (शब-ए-बारात2025): इस्लाम में रमजान महीने की तरह ही पवित्र माह-ए-शाबान को भी बेहद पाकिजा, बा बरकत और बा मुबारक महीना माना जाता है। शाबान का महिना इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से आठवां महीना है। इस महीने की चौदहवीं और पंद्रहवीं दरमियानी रात को मुसलमान शब-ए-बारात का इबादत करते हैं,और दुआएं मांगते हैं। मुसलमानों के लिए शब-ए-बरात खास बा बरकत और रहमतों वाली रात है। शब-ए-बारात कि रात लोग विशेषकर अल्लाह से अपने गुनाहों कि माफ़ी मांगते हैं। ऐसा माना और कहा जाता है कि शब-ए-बारात की रात को कि गई इबादत और कुरान शरीफ पढ़ने का सवाब बहुत ज्यादा मिलता है। Shab-E-Barat Hindi Me Date (श...

महाराष्ट्र में गावठी कट्टा आपूर्तिकर्ता को आष्टी पुलिस ने किया मध्य प्रदेश से गिरफ़्तार

Image
  तीन दिन का मिला PCR   जर्नलिस्ट मुजीब ज़मीनदार  (समाचार मीडिया ब्यूरो) महाराष्ट्र में गावठी कट्टा सप्लाई करने वाले एक आरोपी को आष्टी पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इस बारे में अधिक जानकारी यह है कि हाल ही आष्टी से सटे लोनी गांव में गोली चलाने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को जिसका नाम देवीसिंह भाईदास बारे, उम्र 23 वर्ष, निवासी अंतुरली, तालुका अमलनेर, जिला जलगांव हाल मुकाम रांजणगांव तालुका वरला जिला  बड़वनी मध्य प्रदेश से  आष्टी पुलिस और जालना जिले की एलसीबी टीम ने उसे  गिरफ्तार किया है।  ताज़ा समाचार के अनुसार आरोपी को तीन दिन का PCR मिला है।   पुलिस गई ग्राहक बनकर   दिलचस्प बात यह है कि आष्टी पुलिस  अधिकारियों की एक टीम खरीददार के रूप में आरोपियों के साथ थी।  वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, एसडीपीओ दादाहारी चौरे पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक API सचिन ईंगेवाड, उपनिरीक्षक प्रदीप डोलहरे, परतुर जालन...