इंदुबाई इंग्लिश स्कूल एवं जूनियर कॉलेज आष्टी में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
जर्नलिस्ट मुजीब ज़मीनदार जालना आष्टि ( समाचार मीडिया ब्यूरो ) इंदुबाई इंग्लिश स् कूल एवं जूनियर कॉलेज आष्टी में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अर्जुनजी डव्हारे (हवलदार 18 बटालियन जम्मू-कश्मीर) थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष श्री तुकाराम आबा सोलंके ने की। सबसे पहले सभी गणमान्य व्यक्तियों को परेड के माध्यम से मंच पर लाया गया। उसके बाद गणमान्य व्यक्तियों ने महापुरुषों के चित्रों की पूजा की और ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और कक्षा सात के विद्यार्थियों ने खेल शिक्षक श्री अविनाश सर के मार्गदर्शन में अद्भुत परेड का आयोजन किया। उसके बाद एलकेजी के विद्यार्थियों ने विभिन्न क्रांतिकारियों व महापुरुषों की वेशभूषा धारण की, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना भारत के लिए दिन-रात काम किया। इन वेशभूषाओं को पहने विद्यार्थियों ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का ध्यान आकर्षित कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। विजेताओं को पु...