Posts

Showing posts from August, 2026

इंदुबाई इंग्लिश स्कूल एवं जूनियर कॉलेज आष्टी में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

Image
  जर्नलिस्ट मुजीब ज़मीनदार    जालना आष्टि ( समाचार मीडिया ब्यूरो ) इंदुबाई इंग्लिश स् कूल एवं जूनियर कॉलेज आष्टी में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अर्जुनजी डव्हारे (हवलदार 18 बटालियन जम्मू-कश्मीर) थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष श्री तुकाराम आबा सोलंके ने की। सबसे पहले सभी गणमान्य व्यक्तियों को परेड के माध्यम से मंच पर लाया गया। उसके बाद गणमान्य व्यक्तियों ने महापुरुषों के चित्रों की पूजा की और ध्वजारोहण किया।  तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और कक्षा सात के विद्यार्थियों ने खेल शिक्षक श्री अविनाश सर के मार्गदर्शन में अद्भुत परेड का आयोजन किया। उसके बाद एलकेजी के विद्यार्थियों ने विभिन्न क्रांतिकारियों व महापुरुषों की वेशभूषा धारण की, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना भारत के लिए दिन-रात काम किया। इन वेशभूषाओं को पहने विद्यार्थियों ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का ध्यान आकर्षित कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। विजेताओं को पु...

बैंक ऑफ महाराष्ट्र आष्टी शाखा के खिलाफ आमरण अनशन शुरू, अधिकारियों-कर्मचारियों पर गंभीर आरोप

Image
ग्राहकों से दुर्व्यवहार, किसानों को योजना का लाभ न मिलने, महिलाओं, बुजुर्गों व मनरेगा मजदूरों की समस्याओं का आरोप; जांच और कार्रवाई की मांग पत्रकार मुजीब ज़मीनदार  आष्टी (जालना) | समाचार मीडिया जालना जिले के आष्टी स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुए स्थानीय किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं एवं नागरिकों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। अनशनकारियों ने जिला उपनिबंधक को ज्ञापन सौंपकर शाखा के कामकाज की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें 👇 बैंक ऑफ महाराष्ट्र आष्टी शाखा प्रबंधक मारपीट मामला: वंचित बहुजन अघाड़ी ने सौंपा ज्ञापन, 10 अगस्त को धरणे आंदोलन की चेतावनी ज्ञापन पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा तुकाराम सोळंके, मुजीब महेबुब शेख राज शेख, राहुल केकान, रमेश थोरात, मारोती थोरात, आनंदा आगलावे, शिवशक्ती आढाव, मधुकर मोरे, छत्रपती थोरात, अरुण जोशी और आसेफ़ कच्छी समेत अन्य लोगों के हस्ताक्षर मौजूद हैं। ज्ञापन के अनुसार, बैंक अधिकारियों पर ग्राहकों के साथ अभद्र व्...

बैंक ऑफ महाराष्ट्र आष्टी शाखा प्रबंधक मारपीट मामला: वंचित बहुजन अघाड़ी ने सौंपा ज्ञापन, 10 अगस्त को धरणे आंदोलन की चेतावनी

Image
  बैंक ऑफ महाराष्ट्र आष्टी शाखा प्रबंधक मारपीट मामला: वंचित बहुजन अघाड़ी ने सौंपा ज्ञापन, 10 अगस्त को धरणे आंदोलन की चेतावनी समाचार मीडिया ब्यूरो    पत्रकार   मुजीब ज़मीनदार  आष्टी / परतूर (जालना):  बैंक ऑफ महाराष्ट्र, शाखा आष्टी (तालुका परतूर) के शाखा प्रबंधक श्री हितेश टामोर के साथ हुई कथित मारपीट और अभद्रता के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में वंचित बहुजन अघाड़ी (तालुका परतूर) की ओर से आष्टी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक को एक मांग पत्र (निवेदन) सौंपा गया। निवेदन के माध्यम से वंचित बहुजन अघाड़ी ने मांग की है कि बैंक प्रबंधक के साथ हुई बेकायदे तरीके से मारपीट, गाली-गलौज और दहशत फैलाने के इस गंभीर मामले में मुख्य आरोपियों पर तत्काल और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें 👇  बैंक ऑफ महाराष्ट्र आष्टी शाखा के खिलाफ आमरण अनशन शुरू, अधिकारियों-कर्मचारियों पर गंभीर आरोप बैंक का कामकाज ठप, किसान व ग्राहक परेशान यह भी पढ़ें 👇  बैंक ऑफ महाराष्ट्र आष्टी शाखा विवाद: किसान से कथित अभद्रता के बाद विरोध, 9 नामजद सहित अन्य पर FIR दर्ज...