SHOCKING-AND-SAD-NEWS-धाराशिव में झंडा फहराने के दौरान एक्साइज अधिकारी की हर्ट अटॅक से मौत; घटना कैमरे में कैद
(समाचार मीडिया ब्यूरो) धाराशिव (उस्मानाबाद) में तलमोड सीमा जांच नाका पर गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान, एक्साइज ऑफिसर मोहन जाधव की झंडा फहराते समय दिल का दौरा पड़ने से दुखद मौत हो गई। इस चौंकाने वाली दुखदाई घटना का वीडियो उपस्थित एक व्यक्ति के मोबाइल में कैद हुआ है , जिससे उनके साथी और परिवार वाले इस समर्पित ऑफिसर की इस अचानक मौत पर शोक में डूबे हैं। धाराशिव एक्साइज ऑफिसर की मौत: गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां हर तरफ उत्साह, जोश और जश्न का माहौल था, वहीं धाराशिव जिले के उममरगा तालुका के तडमोड सीमा जांच नाका पर एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई है। उमरगा तालुका में तलमोड बॉर्डर चेक पोस्ट पर जब झंडा फ़हराने का कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान स्टेट एक्साइज (आबकारी) डिपार्टमेंट के ऑफिसर मोहन जाधव की दिल का गहरा दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृत्यु के समय उनकी आयु 55 साल कि उम्र थी। चारों तरफ़ दुख का माहौल है क्योंकि तिरंगे को सलामी देते समय काल ने उन पर हमला कर दिया। रविवार सुबह गणतंत्र दिवस के मौके पर तलमोड में चेक पोस्ट पर झंडा फहराने की रस्म रखी गई थी। इस वक्त आफीसर मोहन जाधव ने इस रस्म में बड़े...