SHOCKING-AND-SAD-NEWS-धाराशिव में झंडा फहराने के दौरान एक्साइज अधिकारी की हर्ट अटॅक से मौत; घटना कैमरे में कैद
(समाचार मीडिया ब्यूरो) धाराशिव (उस्मानाबाद) में तलमोड सीमा जांच नाका पर गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान, एक्साइज ऑफिसर मोहन जाधव की झंडा फहराते समय दिल का दौरा पड़ने से दुखद मौत हो गई। इस चौंकाने वाली दुखदाई घटना का वीडियो उपस्थित एक व्यक्ति के मोबाइल में कैद हुआ है , जिससे उनके साथी और परिवार वाले इस समर्पित ऑफिसर की इस अचानक मौत पर शोक में डूबे हैं।
धाराशिव एक्साइज ऑफिसर की मौत: गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां हर तरफ उत्साह, जोश और जश्न का माहौल था, वहीं धाराशिव जिले के उममरगा तालुका के तडमोड सीमा जांच नाका पर एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई है। उमरगा तालुका में तलमोड बॉर्डर चेक पोस्ट पर जब झंडा फ़हराने का कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान स्टेट एक्साइज (आबकारी) डिपार्टमेंट के ऑफिसर मोहन जाधव की दिल का गहरा दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृत्यु के समय उनकी आयु 55 साल कि उम्र थी। चारों तरफ़ दुख का माहौल है क्योंकि तिरंगे को सलामी देते समय काल ने उन पर हमला कर दिया।
रविवार सुबह गणतंत्र दिवस के मौके पर तलमोड में चेक पोस्ट पर झंडा फहराने की रस्म रखी गई थी। इस वक्त आफीसर मोहन जाधव ने इस रस्म में बड़े जोश के साथ हिस्सा लिया। जीस समय तिरंगा झंडा फहराया जा रहा था और राष्ट्रगान बज रहा था, तभी अचानक मोहन जाधव की अचानक तबीयत खराब होने लगी। कुछ देर तक वह अपने आप को संभालने की कोशिश कि लेकिन, तभी वह अचानक सबके सामने धड़ाम से नीचे ज़मीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद स्टाफ़ के सहकर्मी तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन उससे पहले ही उनकी रूह ने जिस्म को अलविदा कह दिया था।
वहां मौजूद एक व्यक्ति के मोबाइल कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मोहन जाधव तिरंगे के सामने खड़े थे और अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। इस प्रकार एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की इस तरह मौत पर लोग अपने ग़म का इजहार कर रहे है।
सोलापुर और धाराशिव में शोक की लहर
मोहन जाधव असल में सोलापुर के रहने वाले थे। और धाराशिव उनकी कर्मभूमि रही।तालुका उमरगा में अपनी ड्यूटी करते हुए उन्होंने हमेशा अपने काम के प्रति वफ़ादारी बनाए रखी। उनकी मौत की खबर मिलते ही सोलापुर और धाराशिव (उस्मानाबाद ) ज़िलों के एक्साइज़ डिपार्टमेंट में शोक फैल गया है। उनके साथियों ने इन शब्दों में अपनी भावनाएँ ज़ाहिर कीं कि आफीसर मोहन जाधव एक मिलनसार और डिसिप्लिन्ड ऑफिसर थे, रिपब्लिक डे पर उनका जाना दिल तोड़ने और झकझोर कर देने वाला है।


Comments
Post a Comment
आपका हार्दिक स्वागत है 🙏 कमेंट करते वक्त ग़लत शब्दों का उपयोग न करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर पसंद आया हो तो ब्लॉग पोस्ट/लेख अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करें।