प्रधानमंत्री कृषी सिंचाई योजना के लिए आवेदन कैसे करे ? How to apply for Prime Minister's Agricultural Irrigation Scheme ?
प्रतीकात्मक चित्र प्रधानमंत्री कृषी सिंचाई योजना के तहेत सभी किसान समुदाय को अपने खेत में सिंचाई क्षेत्र करने या बढाने के लिये केंद्र सरकारने एक बहुत बढीया योजना लाई है | इस महत्वपूर्ण योजना के तहेत सभी किसान भाईयों को 75 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक सबसिडी याने अनुदान तय है | हम सभी किसान भाई जानते है, के खेती कितनी भी एकड हो अगर सिंचाई कि व्यवस्था हो तो हम सब किसान बागवानी करके या , सबजी उगाके , या फिर मोटी रकम या कमाई देने वाली फसल उगा सकते है | और नगदी गल्ला देनेवाली फसल याने केली , गन्ना या और भी अच्छी फसल ले सकते है | फुल कि खेती कर सकते है | प्रतीकात्मक चित्र सभी किसान भाईयों के पास सिंचाई कि पूर्ण व्यवस्था है ऐसा तो नही | अभी भी बहोत सारे खेती करने वाले किसान भाई पडोस से पानी खरीद कर अपने फसल कि सिंचाई करते है | यां तो फिर बिना सिंचाई के खेती करते है , जिस कि वजह से किसान भाई का समय , पैसा और ऊर्जा बेकार जाती है | और किसान का वर्तमान और भविष्य दोनो भी खतरे में रहते है | ...