इंदुबाई इंग्लिश स्कूल एवं जूनियर कॉलेज आष्टी में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

 

इंदुबाई-इंग्लिश-स्कूल-एवं-जूनियर-कॉलेज-आष्टी-में-स्वतंत्रता-दिवस-उत्साह-के-साथ-मनाया-गया

जर्नलिस्ट मुजीब ज़मीनदार 

 जालना आष्टि (समाचार मीडिया ब्यूरो)

इंदुबाई इंग्लिश स्कूल एवं जूनियर कॉलेज आष्टी में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अर्जुनजी डव्हारे (हवलदार 18 बटालियन जम्मू-कश्मीर) थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष श्री तुकाराम आबा सोलंके ने की। सबसे पहले सभी गणमान्य व्यक्तियों को परेड के माध्यम से मंच पर लाया गया। उसके बाद गणमान्य व्यक्तियों ने महापुरुषों के चित्रों की पूजा की और ध्वजारोहण किया।

 तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और कक्षा सात के विद्यार्थियों ने खेल शिक्षक श्री अविनाश सर के मार्गदर्शन में अद्भुत परेड का आयोजन किया। उसके बाद एलकेजी के विद्यार्थियों ने विभिन्न क्रांतिकारियों व महापुरुषों की वेशभूषा धारण की, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना भारत के लिए दिन-रात काम किया। इन वेशभूषाओं को पहने विद्यार्थियों ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का ध्यान आकर्षित कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

विजेताओं को पुरस्कार दिए गए

 आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर कॉस्ट्यूम कॉम्पिटिशन के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और P T-1 परीक्षा में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को गणमान्य लोगों ने पुरस्कार दिए। 

आज़ादी के रंग में रंगे नन्हे सितारे, स्केटिंग के साथ लहराया तिरंगा 

इंदुबाई-इंग्लिश-स्कूल-एवं-जूनियर-कॉलेज-आष्टी-में-स्वतंत्रता-दिवस-उत्साह-के-साथ-मनाया-गया


आखिर में स्कूल के छात्रों ने स्केटिंग के जरिए अपनी हिम्मत औरआज़ादी के रंग में रंगे नन्हे सितारे, स्केटिंग के साथ लहराया तिरंगा। हर कदम देश के नाम और हर शान तिरंगे के नाम के जय घोष के साथ और देशभक्ति गीत और संगीत के धुन ने सभी मौजूद मान्यवरों कों भारत कि एकता और अखंडता याद दिलाई। और स्केटिंग के अलग-अलग स्टेप्स से जोश जुनून और देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। मौजूद गणमान्य लोगों और अभिभावकों की तालियां बटोरीं। स्केटिंग के लिए खेल शिक्षक श्री अविनाश सर ने बहुत मेहनत कि।

फौजी डव्हारे ने इंदुबाई इंग्लिश स्कूल कि सराहना कि 

इंदुबाई-इंग्लिश-स्कूल-एवं-जूनियर-कॉलेज-आष्टी-में-स्वतंत्रता-दिवस-उत्साह-के-साथ-मनाया-गया

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अर्जुनजी डव्हारे (हवलदार 18 बटालियन जम्मू-कश्मीर) मुख्य अतिथि के भाषण में फौजी डव्हारे ने पूरा प्रोग्राम देखने के बाद छात्रों-शिक्षकों और संस्था के अध्यक्ष की तारीफ की। अध्यक्षीय भाषण में श्री तुकाराम आबा सोलंके ने छात्रों के ओवरऑल प्रदर्शन की तारीफ की और मौजूद सभी गणमान्य लोगों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

प्रोग्राम का संचालन दिलचस्प रहा 

इंदुबाई-इंग्लिश-स्कूल-एवं-जूनियर-कॉलेज-आष्टी-में-स्वतंत्रता-दिवस-उत्साह-के-साथ-मनाया-गया

कार्यक्रम में चार चांद और भी लगे जब प्रोग्राम का संचालन छात्रा स्वाति ढगे और रुखै़य्या ज़मीनदार ने बहुत बढ़िया अंदाज में किया। आभार प्रदर्शन प्रिंसिपल श्री गुंजकर सर ने दिया। इंदुबाई इंग्लिश स्कूल और जूनियर कॉलेज आष्टी के सभी स्टाफ ने इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत की।

Comments

  1. Thank you 🙏

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thank,s most welcome. Visit again our News website www.samachar-media.com

      Delete

Post a Comment

आपका हार्दिक स्वागत है 🙏 कमेंट करते वक्त ग़लत शब्दों का उपयोग न करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर पसंद आया हो तो ब्लॉग पोस्ट/लेख अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करें।

Popular posts from this blog

शब ए मेराज का वाकिया हिन्दी में Shab E Meraj ka Waqia Hindi Me

बुलढाणा अर्बन बैंक की शाखा बंद होने की अफवाहों के कारण आष्टी शाखा में ग्राहकों की भारी भीड़

बैंक ऑफ महाराष्ट्र आष्टी शाखा विवाद: किसान से कथित अभद्रता के बाद विरोध, 9 नामजद सहित अन्य पर FIR दर्ज