10 वी और 12 वी कि परीक्षा के लिये जल्द ही बडा निर्णय- शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड

 

10-वी-और-12-वी-कि-परीक्षा-के-लिये-जल्द-ही-बडा-निर्णय-


     कोरोना वायरस के बढते आतंक के मद्देनजर 10 वी और 12 वी के छात्रो कि परीक्षा के बारे में जल्द ही उचित और अंतिम निर्णय लेने का विचार महाराष्ट्र सरकार कर रही है| ऐसा महाराष्ट्र राज्य के शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड जी ने कहा है|

     परीक्षा का निर्णय लेने के बारे में अधिक जानकारी देते हुवे वर्षा गायकवाड ने कहा, के देश और दुनिया के साथ साथ हमारे महाराष्ट्र में भी कोरोना वायरस ने आतंक मचा रखा है| कोरोना संक्रमण के बढते खतरे को भांपते हुवे महाराष्ट्र सरकार 10 वी और 12 वी कक्षा के छात्रो के स्वास्थ को अग्रक्रमांक दे रही है| आगे कहते हुवे वर्षा गायकवाड ने कहा के छात्रो का स्वास्थ हि परीक्षा से बढकर है|

     आप पाठको को हम बतादे, के हाल ही में कोरोना वायरस के नये डरावने अवतार ने सारी दुनिया का जिना मुश्किल कर दिया है| लग-भग सारी दुनिया कोरोना वायरस के चपेट में आ गयी है| कोरोना वायरस के इस डरावने अवतार ने भारतवर्ष में कोहराम मचा रखा है| आये दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के मरीजो कि संख्या लाखो को संख्या में बढ रही है| यह संपूर्ण भारतवर्ष के लिये चिंता का विषय है|

     भारतवर्ष के अनेक राज्यो में कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है| कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजो कि संख्या आए दिन आग कि तरह रौद्र रूप धारण कर रही है| हर दिन 7 सौ से 8 सौ लोग कोरोना के संक्रमण से मर रहे है|

महारष्ट्र में कोरोना का बढता हुवा आतंक

     संपूर्ण भारतवर्ष में कोरोना वायरस ने धुम मचा रखी है| कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिये लॉकडाऊन याने संपूर्ण तालाबंदी का निर्णय भी अनेक राज्यो ने लिया है|

     कोरोना वायरस ने महाराष्ट्र में अपनी पकड और मजबूत कर लिये है| आए दिन कोरोना से संक्रमण मरीजो का आंकडा बढते हि जा रहा है| ज्ञात रहे, पिछले 24 घंटो में कोरोना संक्रमण के मरीजो कि संख्या भारतवर्ष में 145000 से भी अधिक हुवी है| जीन में आधे से अधिक मरीजो कि संख्या केवल महाराष्ट्र राज्य से है|

 

कोरोना से मरने वालो कि संख्या में इजाफा

     कोरोना वायरस के चपेट में आने से महाराष्ट्र में मरने वाले मरीजो कि संख्या भी दिल दहलाने वाली है| यहां पर अंतिम संस्कार करने के लिये भी अब मरनेवालों के रीशतेदार को टोकन दिया जा रहा है|

     खास कर महाराष्ट्र के मराठवाडा विभाग में एकही चिता पर ग्यारह शव को अग्नी देने कि दुखद घटना सामने आयी है| जिसका जिक्र हमने कल कि पोस्ट में किया था|

     अब कोरोना संक्रमण से मरने वालो कि संख्या और बढ रही है| महाराष्ट्र के अहमदनगर में कोरोना संक्रमण से मरने वालो कि संख्या आंखे रुला देने वाली है|

     यहां पर कल एकही चिता पर 21 शव को अंतिम संस्कार के लिये अग्नी दिया गया है| ऐसे में 10 वी और 12 वी कि परीक्षा कैसे हो पायेगी, यह सभी छात्र, पालको और सरकार कि भी चिंता बढा रही है|

कोरोना के मद्देनजर सरकार के फैसले पर पुरे महाराष्ट्र कि नजर

     कोरोना के इस बढते आतंक को देखते हुवे महाराष्ट्र के शिक्षामंत्री वर्षा ताई गायकवाड ने छात्रो के स्वास्थ को अग्रक्रमांक देने कि महाराष्ट्र सरकार कि मंशा जाहीर कि है| महाराष्ट्र सरकार 10 वी और 12 वी कक्षा के छात्राओं कि परीक्षा विषय को लेकर काफी संवेदनशील है ऐसा भी उन्हो ने कहा है|

     वर्षा गायकवाड ने आगे कहते हुवे यह बताया के 10 वी और 12 वी के छात्रो कि परीक्षा का निर्णय लेने से पहले हम महाराष्ट्र के शिक्षा संबंधी प्रतिनिधी, शिक्षक प्रतिनिधी,छात्र प्रतिनिधी एवम् सभी दलो के नेताओं से खुली फिजा में चर्चा करेगे|

     हमने पहले ही एक लेख के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार से छात्रो और पालको कि ओर से गुहार लगाई है| के सरकार छात्र-छात्राओं के स्वास्थ को देखते हुवे 10 वी और 12 वी कक्षा के सभी छात्र को परीक्षा लिये बिना हि प्रमोट करे| कोरोना महामारी के चलते छात्र और उनके पालक  सरकार से सकारात्मक फैसले का इंतेजार कर रहे है|


                   लेखक/संपादक: जर्नलिस्ट मुजीब जमीनदार

Comments

Popular posts from this blog

शब ए मेराज का वाकिया हिन्दी में Shab E Meraj ka Waqia Hindi Me

Shocking News: जिला परिषद स्कूल की छत पर चार नवजात बच्चों के मिले शव; महिला अस्पताल महज कुछ ही की दूरी पर

बुज़ुर्ग हाजी अशरफ़ अली को मारपीट करने वाले तीनों दरिंदों की बेल कैंसल