आष्टि में वंचित बहुजन आघाड़ी का शराबखाने के खिलाफ यलगार, प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित
आष्टि, जिला जालना (महाराष्ट्र) | 15 जून 2026, सोमवार
जर्नलिस्ट मुजीब ज़मीनदार
(समाचार मीडिया ब्यूरो) आष्टि शहर में वंचित बहुजन आघाड़ी द्वारा शराबखाने के विरोध में शुरू किया गया धरना आंदोलन राज्य उत्पादन शुल्क विभाग द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन के बाद फिलहाल आठ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि में प्रशासन द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो वंचित बहुजन आघाड़ी की ओर से उग्र रास्ता रोको आंदोलन किया जाएगा।
वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने आष्टि शहर के पी ए ईनामदार हाईस्कूल से सटे शराबखाने बंद करने की मांग को लेकर धरना आंदोलन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। आंदोलनकारियों का कहना है कि शराबखाने के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है तथा सामाजिक वातावरण पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।
CRIME NEWS: पुलिस की गिरफ्त में दो चोर उचक्के; आष्टी थाने क्षेत्र में छे मामले उजागर
यदि आठ दिनों के भीतर प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो वंचित बहुजन आघाड़ी की ओर से रास्ता रोको आंदोलन किया जाएगा।"
आंदोलन के दौरान राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की ओर से लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद संगठन ने आंदोलन को आठ दिनों के लिए वापस लेने का निर्णय लिया। इस संबंध में वंचित बहुजन आघाड़ी जालना के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद थोरात तथा आष्टि शहराध्यक्ष गणेश वैद्य ने कहा कि यदि आठ दिनों के भीतर प्रशासन द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन जनता के साथ मिलकर रास्ता रोको आंदोलन करेगा।
इस अवसर पर वंचित बहुजन आघाड़ी के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद थोरात, वरिष्ठ नेता चोखाजी नाना सौंदर्य, शेख जमीर भाई, शहराध्यक्ष गणेश वैद्य, ग्राम पंचायत सदस्य असेफ जमदार, अझर शेख, अनिल मोरे, इनायत खान पठान ,शेख इब्राहिम,राजू शेख, दीपक दवंडे, तारीख शेख, फे़रोज़ बागवान,आवेश कुरेशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्रों के परिजन एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रमुख मांगें
आष्टि में पी ए ईनामदार हाईस्कूल से सटे शराबखाना तत्काल बंद किया जाए।
युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
सामाजिक वातावरण को सुरक्षित एवं नशामुक्त बनाया जाए।
प्रशासन जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्वरित कार्रवाई करे।
चेतावनी
"यदि आठ दिनों के भीतर प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो वंचित बहुजन आघाड़ी की ओर से रास्ता रोको आंदोलन किया जाएगा।"
आष्टि में शराबखाने के खिलाफ धरना आंदोलन वंचित बहुजन आघाड़ी ने सौंपा निवेदन शराबखाना हटाने की मांग आष्टि. रास्ता रोको आंदोलन की चेतावनी. आष्टि जिला जालना ताजा समाचार. Maharashtra Liquor Shop Protest. Vanchit Bahujan Aghadi Protest Ashti. Jalna District Latest News Ashti Liquor Shop Controversy. Local News Ashti Jalna
आष्टि शराबखाना विरोध आंदोलन वंचित बहुजन आघाड़ी आष्टिशराबखाने के खिलाफ यलगार आष्टि ताजा खबर जालना न्यूज हिंदी महाराष्ट्र शराब विरोध आंदोलन वंचित बहुजन आघाड़ी आंदोलन. शराब दुकान बंद करने की मांग. आष्टि समाचार. Jalna News Today
#समाचार_मीडिया#samachar_media #पत्रकार_मुजीब-ज़मीनदार #Journalist_Mujib-Jamindar #मुजीबज़मीनदार #मुजीब_ज़मीनदार www.samachar-media.com #mujib_zamindar #mujibzamindar #आष्टि_न्यूज #वंचितबहुजनआघाडी #शराबखाना_विरोध #जालना_समाचार #महाराष्ट्र_न्यूज. #AshtiNews. #JalnaNews. #VBA. #LiquorShopProtest. #BreakingNews #पी_ए_ईनामदार_हाईस्कूल #पी ए ईनामदार हाईस्कूल #P_A_Imandar_Highschool
रिपोर्ट : पत्रकार मुजीब ज़मीनदार
एडिटर-इन-चीफ़, समाचार मीडिया
www.samachar-media.com


7558211513
ReplyDelete