Black Day: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में दुखद निधन

 

महाराष्ट्र-के-उपमुख्यमंत्री-अजित-पवार-का-विमान-हादसे-में-दुखद-निधन

महाराष्ट्र में शोक कि लहेर ; राज्य और राष्ट्र को पहुंचीं क्षति

एडिटर इन चीफ मुजीब ज़मीनदार (समाचार मीडिया ब्यूरो) आज सुबह लगभग सुबह 8:45 बजे महाराष्ट्र के बारामती (पुणे जिला) में एक चार्टर्ड विमान लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP सुप्रीमों अजीत दादा पवार का निधन हो गया, साथ ही विमान में सवार सभी लोग — कुल 5 या 6 व्यक्ति — हादसे में मारे गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमान मुंबई से बारामती जा रहा था, जहां अजीत पवार को ज़िला परिषद चुनाव के लिए कई सभाओं में शामिल होना था। लैंडिंग के दौरान विमान संभवतः रनवे से फिसल गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान जल कर खाक हो गया। रिपोर्ट के अनुसार 

यात्री सूची में शामिल थे:

महाराष्ट्र-के-उपमुख्यमंत्री-अजित-पवार-का-विमान-हादसे-में-दुखद-निधन

अजीत पवार (उपमुख्यमंत्री),उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO),

एक अटेंडेंट,दो पायलट / क्रू मेंबर्स।सभी की मौत की पुष्टि हुई है।

DGCA (सिविल एविएशन नियामक) की टीम भी घटना स्थल पर जांच के लिए रवाना हुई है।

हादसे का तफ़सील 

विमान Learjet 45XR (रजिस्ट्रेशन VT-SSK) था और दिल्ली-मुम्बई-बारामती के मार्ग पर था। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि 

लैंडिंग के समय विमान रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ और बाद में आग लग गई। 

हादसे के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हैं — तकनीकी खराबी, आपात लैंडिंग या अन्य वजहों की जांच जारी है।

अजीत पवार — जीवन और राजनीतिक पहचान

Maharashtra-Deputy-Chief-Minister-Ajit-Pawar-has-tragically-passed-away-in-a-plane-crash

अजीत पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को महाराष्ट्र के अहमदनगर में हुआ था और वे 66 वर्ष के थे। 

वे महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे, लंबे समय तक यानी लगभग आठ बार उपमुख्यमंत्री रहे और महत्वपूर्ण विभागों का निर्वहन कर रहे थे। वे शरद पवार के भतीजे और उनके उत्तराधिकारी के रूप में माने जाते थे, तथा महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ी भूमिका निभा रहे थे।

उनकी राजनीतिक पहचान में शामिल हैं:

राज्य में वित्त, योजना एवं खेल जैसे विभागों का नेतृत्व,

कई बार उपमुख्यमंत्री का पद संभालना,

NCP में नेतृत्व और राज्य की राजनीति में मजबूत पकड़ रही है।

अजित पवार के अचानक निधन से महाराष्ट्र में शोक की लहर  

Maharashtra-Deputy-Chief-Minister-Ajit-Pawar-has-tragically-passed-away-in-a-plane-crash


अजित पवार के करीबी और महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री हसन मुशरिफ को शोक संभालना मुश्किल, छलके आंसू 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात कर संवेदना व्यक्त की। 

गृह मंत्री अमित शाह सहित विभिन्न नेताओं ने दुःख जताया है।

अन्य दलों के नेता राज्यसभा सांसद प्रियंका गांधी, जम्मू-कश्मीर से महबूबा मुफ्ती,माजी मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता हसन मुशरिफ, राज्यसभा सांसद संजय राऊत, माजी मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, रामदास आठवले समेत कई दिग्गज नेताओं ने भी हादसे पर गहरा शोक और सम्मान प्रकट कर रहे हैं।

 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ममता बनर्जी सहित कई राष्ट्रीय नेताओं ने घटना की गहन जांच की अपील की है।

महाराष्ट्र राज्य और देश पर प्रभाव

अजीत पवार के निधन से:

महाराष्ट्र की राजनीति में विक्षोभ की स्थिति पैदा हो सकती है।

NCP और राज्य सरकार को मजबूत नेतृत्व की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

आगामी चुनावों और राजनीतिक समीकरणों पर इसका असर देखा जा सकता है।

Comments

  1. महाराष्ट्र की जनता ने एक लोक नेता के रूप में सेक्युलर नेता अजित दादा पवार को खो दिया

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका हार्दिक स्वागत है 🙏 कमेंट करते वक्त ग़लत शब्दों का उपयोग न करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर पसंद आया हो तो ब्लॉग पोस्ट/लेख अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करें।

Popular posts from this blog

शब ए मेराज का वाकिया हिन्दी में Shab E Meraj ka Waqia Hindi Me

आष्टी पुलिस स्टेशन ने कि देसी शराब बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, शराब ज़ब्त Ashti police station has taken a big action against the sellers of country liquor, confiscating the liquor

गणेश सुरवसे सहाब आष्टी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक के पद पर नियुक्त