Eid-E-Milaad-Un-Nabi: ईद-ए-मिलाद के अवसर पर लोनी में मुस्लिम भाइयों द्वारा फल वितरण।

 

Eid-E-Milaad-Un-Nabi-Fruit-distribution-by-Muslim-brothers-in-Loni-of-Jalna-district-on-the-occasion-of-Eid-e-Milad
समाचार मीडिया डेस्क 

पत्रकार मुजीब ज़मीनदार 

(समाचार मीडिया ब्यूरो) Eid-E-Milaad-Un-Nabi:  जालना के लोनी में ईद-ए-मिलाद के अवसर पर सभी समुदाय के लोगों ने फल और मिठाइयाँ बाँटकर बड़े उत्साह के साथ त्योहार मनाया। इस अवसर पर गाँव के सभी समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Eid-E-Milaad-Un-Nabi:   इस्लाम धर्म के सबसे खास पर्वों में से एक पर्व है, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, जिसे हम सब लोग पैगंबर हज़रत मोहम्मद सल्ललाहु अलैही व सल्लम साहब के पैदाईश यानी जन्म और जीवन को याद करने के लिए मनाया जाता है। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को बारावफात भी कहा जाता है, ये त्यौहार एकता, सद्भावना और भाईचारा बढ़ाता है इसलिए इस त्योहार को ईद-ए-मिलाद भी कहा जाता है।

ये भी पढीए 👇 

Shab-E-Barat (शब-ए-बारात2025): शब-ए-बारात क्यों मनाई जाती हैं, क्या है इसकी सही हकीकत ? Why is Shab-e-Barat celebrated, what is its real truth?

Eid-E-Milaad-Un-Nabi-ईद-ए-मिलाद-के-अवसर-पर-लोनी-में-मुस्लिम-भाइयों-द्वारा-फल-वितरण
Eid-E-Milaad-Un-Nabi

 इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने यानी रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को आता है। 2025 में रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख 5 सितंबर, शुक्रवार को आई है। 

ईद-ए -मिलाद-उन-नबी के दिन मस्जिदों में सजावट होती है, जुलूस निकाले जाते हैं,  और लोग कुरान पढ़ते हैं। ईद-ए -मिलाद-उन-नबी के मौके पर सभी मुस्लिम समुदाय एक दूसरे को मुबारकबाद देते है और अपने रिश्तेदारों ,करीबियों और दोस्तों के साथ इस ईद-ए -मिलाद-उन-नबी को दो गुना बढ़ाते हैं।

ये भी पढीए 👇 

रमज़ान महीने में रोज़ा क्यों और कैसे रखते है| Why and how do you fast in Ramadan month?

Eid-E-Milaad-Un-Nabi के इस अवसर पर वंचित बहुजन अघाड़ी के तालुका महासचिव प्रकाश मस्के और वंचित बहुजन, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शेख अकबर भाई और वंचित बहुजन अघाड़ी के कोषाध्यक्ष शेख ज़मीर भाई, सद्दाम सर, सलमान पठान, अलीम शेख, अनीस शेख, इरफान शेख ,सलीम शेख ,अमर शेख, उमर शेख, निसार सैयद और सभी धर्म के लोग भारी संख्या में मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

शब ए मेराज का वाकिया हिन्दी में Shab E Meraj ka Waqia Hindi Me

बुलढाणा अर्बन बैंक की शाखा बंद होने की अफवाहों के कारण आष्टी शाखा में ग्राहकों की भारी भीड़

बैंक ऑफ महाराष्ट्र आष्टी शाखा विवाद: किसान से कथित अभद्रता के बाद विरोध, 9 नामजद सहित अन्य पर FIR दर्ज