महाराष्ट्र में दो सप्ताह की लॉकडाऊन की संभावना?

 


महाराष्ट्र-में-दो-सप्ताह-की-लॉकडाऊन-की-संभावना


     महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रविवार को कोवि-19 कार्यदल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने के बाद महाराष्ट्र में संपुर्ण लॉकडाऊन लगाने पर अंतिम फैसला लेने की संभावना है।  उन्होंने शनिवार को एक सर्वदलीय बैठक की, जहां इस मामले पर विपक्षी दल के प्रमुख नेताओं के साथ भी चर्चा की।

    मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों और निजी अस्पतालों के डॉक्टर्स और व्यवस्थापन विभाग के प्रमुख लोगो से भी बात-चित की है| और सभी ने कोरोना वायरस याने COVID-19 के खतरे को नियंत्रित करने के लिए संपुर्ण लॉकडाउन लगाने में सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार हैं, ऐसा कहा है| जब कि लॉकडाउन की अवधि औपचारिक रूप से घोषित नहीं की गई है|

       यह लॉकडाऊन कोविड-19 संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए दो सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। महाराष्ट्र सरकार ने पहले ही शुक्रवार रात से सोमवार सुबह 7 बजे तक एक सख्त विकेंड लॉकडाउन लागू कर दिया है। लेकिन प्रस्तावित लॉकडाउन सख्त होने की संभावना है| जहां सार्वजनिक परिवहन और निजी वाहनों को केवल आवश्यक उद्देश्यों के लिए अनुमति दि जाएगी।

    सरकार रविवार से लॉकडाउन के लिए दिशानिर्देशों की तैयारी शुरू करेगी। लॉकडाऊन की घोषणा करने से पहले कमजोर समूहों को सहायता और राहत पैकेज देने पर चर्चा हो सकती है। इन पैकेजों में खाद्यान्न का वितरण,  निर्माण श्रमिकों को वित्तीय सहायता कि जा सकती है| जिसमे मजदूर भी शामिल हो सकते है|  

Comments

Popular posts from this blog

Bees Saal Baad: जिला परिषद प्रशाला के पूर्व विद्यार्थियों का पुनर्मिलन समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

अच्छी सेहत के लिये कैसे करे व्यायाम How To Exercise For Good Health

ज्वार कि खेती कैसे करे How to cultivate jowar