चीन से बदला कैसे लेंगी भारतीय सेना How will Indian army take revenge from China

चीन-से-बदला-कैसे-लेंगी-भारतीय-सेना
प्रतीकात्मक चित्र


    सब से पहेले शहादत का जाम पिये शहीदो को नम आखों से श्रद्धांजली

       हाल हि में चीन के सैनिको ने #LAC #LINE OF ACTUAL CONTROL याने वास्तविक नियंत्रण रेखा में घुसखोरी कर भारत के नियंत्रण वाले लद्दाख का पूर्वी हिस्सा गलवान घाटी के सर जमीन पर भारत के 20 सैनिको कि निर्मम हत्या कि और खुनी संघर्ष कि शुरुवात कर दि| जिस से शहीदो कि पत्निया बेवा हो गई, उनके मासूम बच्चो के सर से बाप का साया उठ गया, शहीदो के मॉं–बाप अपने लगते जिगर के बिछड जाने और बुढापे का सहारा अचानक टूट जाने से सिसक-सिसक कर रो रहे है| क्या इस घटना का चीन से बदला नही लेना होगा ? जवाब है, हां लेना ही होगा ! लेना होगा !! लेना होगा !!!पुरे भारत वर्ष से यही आवाजे गुंज रही है, के ड्रेगन को ठेसना हि होगा| 
             
How-will-Indian-army-take-revenge-from-China
प्रतीकात्मक चित्र

         लद्दाख का पूर्वी हिस्सा याने गलवान घाटी में चीनी सैनिको ने असहमती दर्शाते हुवे भारतीय जवानो के साथ हिंसक झडप शुरू कि| सुत्रो के अनुसार 15/16 जून कि रात हिंसक झडप में कुल 20 सैनिको ने शहादत को गले लगाया| और कई सैनिक गंभीर रुप से घायल हुवे| हालाकी अब घायल सैनिक खतरे से बहार बताये जा रहे है| चीनी सैनिको ने भारत के बिहारी रेजिमेंट को सीधा निशाना बनाया और जानी नुकसान पहोंचाया|
        
         चीन के ये खुनी खेल और हिमाखत से पुरे भारत में गुस्सा फुट रहा है| 1962 के बाद याने अठठावन साल बाद ड्रेगन ने फिर फुत्कार लगाई है| चीन पहेले से ही भारत के लिये गद्दार और धोकेबाज पडोस साबीत हुवा है ! ये मै नही हमारा इतिहास कहेता है|
       
         बहरहाल चीन ने परमाणु शक्ती से लैस भारत के साथ खुनी संघर्ष कि शुरुवात कि है और जंग का माहोल खडा कर दिया है| अब हमें उसको करारा जवाब देना हि होगा|

        जमीन से आसमान तक हथियारों से लैस भारत चीन के इस खुनी संघर्ष के बाद गलवान घाटी में तणाव का माहोल तय्यार हो गया है| अगर बात हद से भी गुजरती है, तो चीन को करारा जवाब देने के लिये भारत कि सेना आधुनिक हथियारों से लैस है| सुत्रो के अनुसार भारत ने जमीन पर बोफोर्स और आसमान में ब्रम्होस्त्र तयनात कर दिये है|

             
How-will-Indian-army-take-revenge-from-China
प्रतीकात्मक चित्र

ड्रेगन को 440 होल्ट का झटका

           चीन दुनिया का सब से बडा तकनिकी देश माना जाता है| जिसके बलबुते वो दुनिया भर के देशो में तकनिकी सुविधा और इलेक्ट्रॉनिक चीजे बेचने वाला बडा देश माना जाता है| वैसेही भारत के कई सेक्टर में चीन ने बडे बडे ठेके ले रखा है| लेकीन भारत के सैनिको के साथ खुन कि होली खेलने के बाद चीन के करोडो रुपये वाले ठेके वापस लेने कि प्रक्रिया शुरू हो गई है| जिस वजह से चीन को करोडो रुपये का नुकसान हो सकता है, और इस प्रक्रिया से  ड्रेगन को 440 होल्ट का झटका लगेगा|

  #TIKTOK  APP पर पाबंदी ?

       दुनिया के कई देशो में चीन के कई ऐप धूम मचा रहे है| जो हमारे भारत में भी बहोत लोकप्रिय हो चुके है| जैसे TIKTOK ऐप तो नवजवानो के गले का तावीज बन चुका है| यह  ऐप समेत अन्य 50 और एप्प पर सरकार सुरक्षा के लिहाज से पाबंदी लगा सक्ती है|

चीनी माल पर बहिष्कार

      सुत्रो के मुताबिक चीनी माल पर भारत सीधे तौर पर पाबंदी कि घोषणा नही कर सकता, क्यों के भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बंधा हुआ है| अलबत्ता आम जनता द्वारा चीनी माल कि खरीद और फरोक्त पर रोक लगाई जा सक्ती है| बहिष्कार डाला जा सकता है| जिस से चीन को आर्थिक तौर पर घेरा जा सकता है|

     एक तरफ दोनो देशो ने सरहद पर हत्यारो का जमावडा किया है, तो दुसरी तरफ तनाव खत्म करने के लिये चीन और भारत के बीच मेजर जनरल स्तर पर चर्चा कि खबरे आ रही है| सुत्रो के अनुसार ये चर्चा लगभग छे घंटो तक चलती रही, हालांके आधिकारिक तौर पर ये सामने नही आया के चर्चा का फलसफा क्या रहा|


               लेखक/संपादक: जर्नलिस्ट मुजीब जमीनदार 


                     



    

Comments

Post a Comment

आपका हार्दिक स्वागत है 🙏 कमेंट करते वक्त ग़लत शब्दों का उपयोग न करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर पसंद आया हो तो ब्लॉग पोस्ट/लेख अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करें।