बैंक ऑफ महाराष्ट्र आष्टी शाखा के खिलाफ आमरण अनशन शुरू, अधिकारियों-कर्मचारियों पर गंभीर आरोप

बैंक-ऑफ-महाराष्ट्र-आष्टी-शाखा-के-खिलाफ-आमरण-अनशन-शुरू-अधिकारियों-कर्मचारियों-पर-गंभीर-आरोप


ग्राहकों से दुर्व्यवहार, किसानों को योजना का लाभ न मिलने, महिलाओं, बुजुर्गों व मनरेगा मजदूरों की समस्याओं का आरोप; जांच और कार्रवाई की मांग

पत्रकार मुजीब ज़मीनदार 

आष्टी (जालना) | समाचार मीडिया

जालना जिले के आष्टी स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुए स्थानीय किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं एवं नागरिकों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। अनशनकारियों ने जिला उपनिबंधक को ज्ञापन सौंपकर शाखा के कामकाज की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👇

बैंक ऑफ महाराष्ट्र आष्टी शाखा प्रबंधक मारपीट मामला: वंचित बहुजन अघाड़ी ने सौंपा ज्ञापन, 10 अगस्त को धरणे आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा तुकाराम सोळंके, मुजीब महेबुब शेख राज शेख, राहुल केकान, रमेश थोरात, मारोती थोरात, आनंदा आगलावे, शिवशक्ती आढाव, मधुकर मोरे, छत्रपती थोरात, अरुण जोशी और आसेफ़ कच्छी समेत अन्य लोगों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

ज्ञापन के अनुसार, बैंक अधिकारियों पर ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार करने, किसानों को सरकारी योजनाओं एवं फसल ऋण माफी से संबंधित उचित मार्गदर्शन नहीं देने, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं को परेशान करने तथा बैंक का कार्य प्रभावित करने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

Indefinite-hunger-strike-launched-against-Bank-of-Maharashtra's-Ashti-branch-serious-allegations-leveled-against-officials-and-staff.

यह भी पढ़ें 👇 
अनशनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि मनरेगा (रोजगार हमी योजना) के मजदूरों के खातों से जुड़े भुगतान समय पर नहीं हो पा रहे हैं, जिससे गरीब मजदूरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह (बचत गट) की महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं में सहयोग नहीं मिलने का भी आरोप लगाया गया है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि बैंक शाखा में ग्राहकों को आरबीआई के नियमों के अनुरूप संतोषजनक सेवाएं नहीं मिल रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने बैंक के कार्यों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने, शाखा का नियमित कामकाज तत्काल शुरू कराने तथा आम नागरिकों को राहत देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👇 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र आष्टी शाखा प्रबंधक मारपीट मामला: वंचित बहुजन अघाड़ी ने सौंपा ज्ञापन, 10 अगस्त को धरणे आंदोलन की चेतावनी

अनशनकारियों ने मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के क्षेत्रीय अधिकारियों, पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप कर समस्या का शीघ्र समाधान करने की अपील की है।

मुख्य मांगें:

बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निष्पक्ष जांच।

दोषी पाए जाने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई।

बैंक का नियमित कामकाज तत्काल शुरू किया जाए।

किसानों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों एवं मजदूरों को बैंकिंग सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

आरबीआई के नियमों के अनुसार ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधा सुनिश्चित की जाए।

जर्नलिस्ट मुजीब ज़मीनदार 

एडिटर-इन-चीफ़ समाचार मीडिया 

www.samchar-media.com

समाचार मीडिया (Samachar Media)

Comments

Popular posts from this blog

शब ए मेराज का वाकिया हिन्दी में Shab E Meraj ka Waqia Hindi Me

बुलढाणा अर्बन बैंक की शाखा बंद होने की अफवाहों के कारण आष्टी शाखा में ग्राहकों की भारी भीड़

इंदुबाई इंग्लिश स्कूल एवं जूनियर कॉलेज आष्टी में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया